Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ । मनीमाजरा स्थित मौली पिंड में सामने आए कथित ज्वेलरी घोटाले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मुस्कान ज्वेलर्स पर 500 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद पीड़ितों में भारी आक्रोश है और वे लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से सोना-चांदी और ज्वेलरी इस दुकान पर जमा करवाई थी, लेकिन समय आने पर उन्हें उनका सामान नहीं मिला। जैसे-जैसे शिकायतें सामने आईं, वैसे-वैसे पीड़ितों की संख्या बढ़ती गई और मामला बड़े घोटाले के रूप में उभरकर सामने आया। पीड़ित सूर्या ठाकुर समेत अन्य शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को मुस्कान ज्वेलर्स की दुकान पर ताला लगा दिया। दुकान पर पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचते रहे। मौलीजागरां थाना प्रभारी जसकरण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उधर, पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने वर्षों की बचत और मेहनत से ज्वेलरी बनवाई थी। अब वे लगातार प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द उन्हें इंसाफ मिलेगा। यह मामला अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकाए हुए हैं।