Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
वृंदावन हादसा: जांच और जवाबदेही की मांग, मंत्री अरोड़ा ने उठाए सवाल चंडीगढ़, 12 अप्रैल : पंजाब के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora ने रविवार को लुधियाना पहुंचकर वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनके साथ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। मंत्री अरोड़ा ने राकेश गुलाटी व अंजू गुलाटी के परिवार के साथ-साथ मीनू बंसल और उनकी बेटी डिंकी बंसल के परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और वे एक मंत्री ही नहीं, बल्कि इंसान के तौर पर उनके दुख में शामिल होने आए हैं। उन्होंने हादसे के पीछे लापरवाही को कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच की मांग की तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया। अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाएगी और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के प्रयास करेगी। इसी बीच, डिंकी बंसल का शव यमुना नदी से बरामद कर लिया गया है, जो देर रात लुधियाना पहुंचने की संभावना है।