Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 05 Jan : डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय अत्री (संजय अपना हॉस्पिटल) को सर्वसम्मति से चुना गया। डॉ. रवीना सूरी को महासचिव तथा डॉ. अश्विनी प्रभाकर को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। यह चुनाव बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बिना किसी विवाद के नई कार्यकारिणी टीम का गठन हो गया। सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग दिया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय अत्री ने कहा, "डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन पिछले वर्षों से डॉक्टरों की भलाई, स्वास्थ्य शिविरों, लोक भलाई कार्यक्रमों और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। हम इसे जारी रखते हुए संगठन को प्रदेश स्तर पर उच्च पद प्रदान करने की दिशा में कदम उठाएंगे। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता अभियान और डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। ऐसोसियशन की नवनियुक्त टीम ने अपने चुनाव पर सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा, "मिलजुलकर सभी सदस्यों के सहयोग से हम इस संगठन द्वारा डॉक्टरों, चिकित्सकों एवं लोगों की वेलफेयर का कार्य करते रहेंगे।"सदस्यों का मानना है कि यह नई टीम एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आने वाले महीनों में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए भलाई कार्यक्रमों पर फोकस किया जाएगा, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएंगे।