Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 अप्रैल। पंजाब में गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग में देरी होने से नाराज किसानों ने अब रेल रोको आंदोलन को 3 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी किसान मोर्चों ने तय कर सरकार को 3 दिनों का समय दिया है। किसान पंजाब के 18 जिलों में पटरियों पर बैठने और ट्रेनों का चक्का जाम करने वाले थे। केएमएम (किसान मजदूर मोर्चा) और एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) के आह्वान पर प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन करना था। किसान नेताओं का आरोप है कि सरकार और प्रशासन गेहूं की खरीद में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। मंडियों में बारदाने (बोरियों) की कमी और लिफ्टिंग न होने के कारण किसान हफ्तों से अपनी फसल लेकर बैठे हैं। जगराओं में हुई महापंचायत के बाद नेताओं ने ऐलान किया नमी के नाम पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मांगों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए एफसीआई को आदेश जारी किए हैं। एफसीआई ने भी केंद्र सरकार के निर्देश पर गेहूं खरीद के लिए मानकों में छूट दे दी है। एक-एक दाना खरीदेगी केंद्र सरकारः रवनीत बिट्टू केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने आंदोलन के ऐलान के बाद कहा कि केंद्र सरकार किसानों की फसल का एक एक दाना उठाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर FCI ने गेहूं खरीद के लिए मानकों में छूट दे दी है। राज्य सरकार को छूट के बारे में पत्र भेज दिया है। राज्य सरकार अब जल्दी किसानों की फसल खरीदकर लिफ्टिंग करवाए। ---