Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 5 जनवरी : पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को आय से अधिक संपत्ति मामले में सोमवार को चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत से डिफॉल्ट ज़मानत मिल गई, लेकिन उन्हें फिलहाल जेल से राहत नहीं मिली है। अदालत ने यह ज़मानत इसलिए मंजूर की क्योंकि सीबीआई तय 60 दिनों की वैधानिक अवधि के भीतर चार्जशीट दाखिल करने में विफल रही, जिससे कानूनन आरोपी को डिफॉल्ट बेल का अधिकार बनता है। हालांकि, भुल्लर रिश्वत और भ्रष्टाचार के मुख्य मामले में अभी भी न्यायिक हिरासत में रहेंगे, क्योंकि उस केस में उनकी ज़मानत याचिका को अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है। सीबीआई के अनुसार, भुल्लर और उनके कथित सहयोगी कृषाणु शारदा को 16 अक्टूबर 2025 को मंडी गोबिंदगढ़ के एक कबाड़ी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 29 अक्टूबर को भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अलग मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीबीआई ने भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी के आभूषण, महंगी ब्रांडेड घड़ियां और कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद करने का दावा किया है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि डिफॉल्ट ज़मानत केवल प्रक्रियात्मक आधार पर दी गई है और इससे आरोपी को मामले के गुण-दोष के आधार पर कोई राहत नहीं मिलती।