Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/17 अप्रैल। अमृतसर स्थित कस्टम विभाग को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एपीआईएस (एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम) से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने एक संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी यात्री बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए फ्लाइट नंबर TR-750 के जरिए अमृतसर पहुंचा था। पहले से मिले इनपुट के चलते कस्टम विभाग के अधिकारियों ने यात्री की गतिविधियों पर नजर रखी और एयरपोर्ट पर उतरते ही उसकी प्रोफाइलिंग की। इसके बाद उसके सामान की गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके बैग के अंदर छिपाकर रखे गए 6 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6.27 करोड़ रुपए आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने से यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। कस्टम विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।