Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, शक होने पर रोका गया, पंचकूला से नशा करने आया था आरोपी, मामला दर्ज
जीरकपुर 17 Apr : थाना ढकोली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरोइन के नशे में काबू किया है। जानकारी के अनुसार एसआई हरजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मैजेस्टिक पैलेस ढकोली के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे एक युवक एक्टिवा स्कूटर पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम चंद उर्फ मुन्ना निवासी वार्ड नंबर 3, रेलवे गेट के पास ढकोली बताया। आरोपी ने कबूल किया कि वह नशा करने का आदी है और पंचकूला से नशा करने के लिए आया था। इसके बाद पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले जाकर डोप टेस्ट करवाया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। थाना ढकोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।