Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिछले तीन वर्षों की ऐतिहासिक सफलता के बाद इस बार चौथी बार 18 व 19 अप्रैल को कॉप्स क्लब (पुलिस ग्राउंड) बठिंडा में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है।
शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिछले तीन वर्षों की ऐतिहासिक सफलता के बाद इस बार चौथी बार 18 व 19 अप्रैल को कॉप्स क्लब (पुलिस ग्राउंड) बठिंडा में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। इस बार आयोजन को और भी भव्य व रोमांचक बनाने के लिए कई नए बदलाव किए गए हैं। यह जानकारी आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के प्रधान श्री अमरजीत मेहता ने दी। इस मौके पर बीसीसीआई के प्रतिनिधि राघविंदर सिंह, बठिंडा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान श्री दर्शन घुद्दा, सचिव श्री अरुण जीतमल वधावन और कोषाध्यक्ष श्री शिव जिंदल भी मौजूद थे। श्री अमरजीत मेहता ने बताया कि फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा और दोनों दिन कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो जाएगा। यहां दर्शकों के लिए दोनों दिनों के आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसके लिए 32×18 फीट की बड़ी स्क्रीन और 16×8 फीट की साइड स्क्रीन लगाई गई है, ताकि हर दर्शक मैच का भरपूर आनंद ले सके। उन्होंने बताया कि इस बार फैन पार्क में मनोरंजन के लिए किड्स ज़ोन, पिच परफेक्ट, गेम ऑफ थ्रोन्स, वीआर गेम, फॉलिंग बैट और बैटटैक जैसे कई आकर्षक गेम्स भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए विभिन्न फूड स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेंगे। पीसीए प्रधान श्री मेहता ने बीसीसीआई अध्यक्ष श्री जय शाह और उनकी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश के लगभग 50 शहरों में आयोजित होने वाले आईपीएल फैन पार्क में बठिंडा का नाम लगातार चौथी बार शामिल होना शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस आयोजन के लिए समय पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई हैं और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। श्री अमरजीत मेहता ने आगे बताया कि दोनों दिनों में तीन-तीन लकी ड्रा निकाले जाएंगे, जिनमें विजेता दर्शकों को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया जाएगा। अंत में उन्होंने शहर के क्रिकेट प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस फैन पार्क का हिस्सा बनें और स्टेडियम जैसा माहौल महसूस करते हुए आईपीएल का पूरा आनंद उठाएं।