Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जुआइंट फोरम-एकता मंच पंजाब और एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स के आह्वान पर आज जगरांव डिवीजन की सभी यूनियनों ने बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के कथित अड़ियल रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
जुआइंट फोरम-एकता मंच पंजाब और एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स के आह्वान पर आज जगरांव डिवीजन की सभी यूनियनों ने बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के कथित अड़ियल रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ना केवल रोष रैली निकाली, बल्कि सरकार और बिजली मंत्री का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया। ​रैली को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने पंजाब सरकार और पावर कॉर्पोरेशन (PSPCL) के प्रबंधन की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बीती16 अप्रैल को जुआइंट फोरम और जूनियर इंजीनियर्स की लीडरशिप के साथ तय हुई मीटिंग के बावजूद, उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं निकाला गया। ​संघर्ष तेज करने की चेतावनी: यूनियन नेताओं ने सरकार और प्रबंधन को दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आने वाले समय में मानी गई मांगों को तुरंत लागू नहीं किया गया, तो इस संघर्ष को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में बिजली आपूर्ति या अन्य व्यवस्थाओं में कोई बाधा आती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट की होगी। ​इन नेताओं ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व इस विरोध प्रदर्शन में डिवीजन अध्यक्ष अवतार सिंह कलेर, हरविंदर सिंह स्वद्दी, भूपिंदर सिंह सेखों, अपतेंद्र सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह डल्ला और राजिंदर सिंह सिद्धू समेत भारी संख्या में बिजली कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। रैली के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में और सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जूनियर इंजीनियर, फोरमैन और अकाउंटेंट सहित विभाग के विभिन्न वर्गों के कर्मचारी उपस्थित रहे।