Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 06 Jan : नगर निगम चंडीगढ़ ने आम जनता को सूचित किया है कि क्षतिग्रस्त 1000 एमएम व्यास की पीएससी पाइपलाइन को एमएस पाइपलाइन से बदलने के आवश्यक कार्य के कारण 7 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रखने की स्वीकृति दी गई है। यह कार्य वाटर वर्क्स सेक्टर-39 से वाटर वर्क्स सेक्टर-52 एवं सेक्टर-32 तक स्वच्छ जल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस शटडाउन अवधि के दौरान वाटर वर्क्स सेक्टर-52 में जल पंपिंग पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि सेक्टर-32 में आंशिक जलापूर्ति की जाएगी। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय निम्नानुसार प्रभावित रहेगा: 7 जनवरी 2026 सुबह: ➡️ सामान्य जलापूर्ति शाम: ❌ सेक्टर 44, 45, 48 से 56, 61 एवं 63 में जलापूर्ति नहीं होगी ➡️ कम दबाव पर जलापूर्ति (शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक): सेक्टर 20 सी एंड डी, 21 सी एंड डी, 31 से 34, 44 से 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व 2 तथा रामदरबार 8 जनवरी 2026 सुबह: ➡️ सेक्टर 44, 45, 48 से 56, 61 एवं 63 में सामान्य जलापूर्ति (सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक) ➡️ शेष चंडीगढ़ में सामान्य जलापूर्ति (सुबह 3:30 बजे से 9:00 बजे तक) शाम: ➡️ सेक्टर 44 से 56, 61 एवं 63, सेक्टर 20 सी एंड डी, 21 सी एंड डी, 31 से 34, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व 2 तथा रामदरबार में सामान्य जलापूर्ति (शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तक) ➡️ शहर के अन्य क्षेत्रों में सामान्य जलापूर्ति (शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक) नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पूर्व में पर्याप्त मात्रा में पानी संग्रहित कर लें तथा इस आवश्यक रखरखाव कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग करें।