Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 06 Jan : स्थानीय निवासियों की बढ़ती शैक्षणिक एवं सामुदायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम चंडीगढ़ के आयुक्त l अमित कुमार ने आज मौलीजागरां और सुंदर नगर स्थित सामुदायिक केंद्रों का दौरा कर वहां लाइब्रेरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की जरूरतों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (बी एंड आर) तथा क्षेत्र के पार्षद श्री मनोज सोनकर और श्रीमती बिमला दुबे भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय निवासियों, विशेषकर स्कूली छात्रों के लिए सुलभ पुस्तकालय सुविधाओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित इंजीनियरिंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों सामुदायिक केंद्रों में लाइब्रेरी सेवाओं को सुचारू एवं प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए एक व्यापक और व्यवस्थित योजना तैयार की जाए। आयुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों और आम नागरिकों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन एवं पठन सामग्री उपलब्ध कराना है, जिससे शिक्षा और पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। इसके अतिरिक्त आयुक्त ने क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इनमें नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े कार्य शामिल हैं। विकास कार्यों की मंशा पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर, गुणवत्ता से समझौता किए बिना पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्वच्छता के दृष्टिकोण से आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उच्च स्तर की साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और नागरिकों के अनुकूल शहर के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता दोहराई।