मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत ज़ीरकपुर से श्रद्धालुओं के 23वें जत्थे को लेकर बस रवाना की गई। यह बस लोहगढ़ से हल्का विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों पर रवाना हुई।
इस अवसर पर पीआरटीसी के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह विरक और आम आदमी पार्टी के सदस्य गुरविंदर सिंह रंगी व कमलजीत सैनी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार की इस योजना के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है और सरकार भविष्य में भी जनकल्याण के ऐसे प्रयास जारी रखेगी।
इस मौके पर अन्य पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।