Uturn Time
Breaking
चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू जीरकपुर व्यापार मंडल के चेयरमैन ने स्टेट अवार्डी किसान फतेह सिंह सैनी को किया सम्मानित गुलमोहर एवेन्यू में गैस सिलेंडर में आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा गाजीपुर रोड पर खेतों में लगी आग से जीरकपुर धुएं में घिरा
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस द्वारा अपराध व अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की गई है। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला के मुख्य सिपाही कंवरपाल अपनी टीम के साथ थाना रायपुररानी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मनदीप कुमार निवासी गांव बाक्करपुर (जिला अंबाला) अवैध हथियार सहित गांव मानकटबरा टी-प्वाइंट के पास खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनदीप कुमार (उम्र 28 वर्ष) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा बरामद हथियार व कारतूस को मौके पर ही नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना रायपुररानी में धारा 25(1B) A-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध पिस्टल करीब 5-6 महीने पहले उत्तर प्रदेश से लगभग ₹80,000 में खरीदी थी। मामले में हथियार सप्लायर तक पहुंचने, नेटवर्क का खुलासा करने व अन्य अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा माननीय अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि, “पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों व अपराध पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ के आधार पर हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”