Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
शहर में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने धनास लेक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि समय रहते गिरफ्तारी कर संभावित लूट की वारदात को टाल दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम गुप्ता उर्फ गंजा निवासी डड्डूमाजरा कॉलोनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान धनास लेक के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी नशे का आदी भी बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी को अदालत पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। इसके बावजूद वह शहर में सक्रिय था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था, उसका नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा है और वह किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को शहर में अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।