Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
शहर में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने रामदरबार फेज-2 स्थित एक संदिग्ध ड्रग सप्लायर के घर छापा मारकर बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। हालांकि मुख्य आरोपी रवि उर्फ भूरा पुलिस कार्रवाई से पहले ही अपनी पत्नी समेत फरार हो गया। पुलिस को शक है कि रेड की भनक पहले ही आरोपी तक पहुंच गई थी। मौलीजागरां थाना और सेक्टर-31 थाना का जॉइंट ऑपरेशन इस कार्रवाई को चंडीगढ़ पुलिस के मौलीजागरां थाना और सेक्टर-31 थाना की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। ऑपरेशन की अगुवाई इंस्पेक्टर जसकरण सिंह और इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने की। कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की गहन तलाशी ली। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। हेरोइन केस से जुड़ा बड़ा खुलासा मामले की कड़ी तब जुड़ी जब पुलिस ने पहले हल्लोमाजरा निवासी विपिन उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 16.41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपनी पैंट से एक पॉलीथिन फेंक दी और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विपिन रामदरबार निवासी रवि उर्फ भूरा से हेरोइन लेकर आता था। अदालत से रिमांड मिलने के बाद हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ। लत लगाकर बनाया सप्लायर जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि रवि उर्फ भूरा ने पहले विपिन को नशे का आदी बनाया और बाद में उसे ड्रग सप्लाई के काम में लगा दिया। इस तरह उसने इलाके में अपनी सप्लाई चेन तैयार कर रखी थी। थाना प्रभारी जसकरण सिंह का बयान मौलीजागरां थाना प्रभारी जसकरण सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ एक आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि वह नशा कहां से लाता था और किन-किन इलाकों में सप्लाई करता था। उन्होंने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि या तो नशा छोड़ दें या फिर इलाका छोड़ दें