Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भलाई को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की समस्याओं के समाधान और उनकी भलाई के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कही। आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरेक्टर श्रीमती शेना अग्रवाल और डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती सुमनदीप कौर की मौजूदगी में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वे जमीनी स्तर पर बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग को गंभीरता से विचार करके पूरी की जाएगी। बैठक के दौरान आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों द्वारा उठाई गई मांगों को कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बड़े ध्यान से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि जिन आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगे सरकार के स्तर पर हल होनी हैं, उन्हें नई गठित सब-कमेटी के सामने विचार किया जाएगा और उनका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाएगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ माताओं को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में घर-घर जाकर की जा रही यह सेवा समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के मान-सम्मान को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी भलाई के लिए भविष्य में भी जरूरत अनुसार उचित फैसले किए जाएंगे।