Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/19 अप्रैल। बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने अपने सीनियर टीचर पर छेड़खानी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लेडी टीचर का आरोप है कि उसे बहाने से टीचर लैब में ले गया और उसके दोनों गालों पर किस किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ। महिला का आरोप है कि वह टीचर से छूटकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला टीचर का कहना है कि आरोपी स्कूल में उससे सीनियर है। उसने घटना के बारे में पहले स्कूल में साथी महिला टीचरों और परिजन को बताया था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। साल 2018 से स्कूल में पढ़ा रही महिला टीचर ने थाना मोड़ मंडी पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी नियुक्ति जुलाई 2018 में साइंस टीचर के तौर पर हुई। स्कूल में साइंस लैब का काम चल रहा है। लैब में कुछ शेल्फ वगैरह ठीक से बंद नहीं हो रहे थे। इस काम को करवाने के लिए एक कमेटी बनाई गई। महिला टीचर उसकी कमेटी की मेंबर है। साथ ही मोड़ मंडी का रहने वाला आरोपी टीचर भी कमेटी मेंबर है। वह स्कूल में मैथ टीचर है। उसने आरोपी सीनियर मैथ टीचर को बताया कि शेल्फ ठीक से बंद नहीं हो रहे हैं। इस पर आरोपी टीचर बोला- चलो, चलकर देखते हैं। शेल्फ ठीक करवाने के बहाने ले गया लैब महिला ने कहा- मैं भी उसके साथ साइंस लैब चली गई। वहां जाकर आरोपी टीचर मुझसे कहने लगा कि शेल्फ ठीक हो जाएंगी, लेकिन तुमने पार्टी नहीं की। मैंने कहा कि कल मैं मिठाई लाई थी और सारे स्टाफ को खिलाई थी। आप थे नहीं, इसलिए आपको नहीं मिल पाई। महिला ने बताया- इसके बाद आरोपी टीचर मेरे पास आने लगा तो मैं पीछे हट गई। अचानक मेरा हाथ पकड़कर उसने मुझे अपनी ओर खींच लिया। अपना हाथ मेरे गले में डाला और पूरी ताकत से मेरा गला दबाया। मेरे दाहिने गाल पर किस किया। जब मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, तो टीचर ने जबरदस्ती मेरे बाएं गाल पर किस किया और कहने लगा कि मेरी पार्टी हो गई। इसके बाद उसने दोनों हाथों से मेरे कंधे पकड़कर मेरे साथ गंदी हरकतें करना शुरू कर दिया। ---