Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस में कहा गया है कि इस बार वेमौसमी देर से हुई बरसातों के कारण गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है । उससे न केवल गेहूं की सरकारी खरीद प्रभावित हो रही थी परन्तु किसानों की बहुत सी फसलें पूरी की पूरी बर्बाद हो गई थी। बरसात तथा ओलावृष्टि के कारण गेहूं के दाने बदरंग हो गए थे । केंद्र सरकार द्वार गत दिवस लिए गए इतिहासक फैसले के अनुसार अब 70 % तक किसानो किम बदरंग फ़सल तथा 15 % तक टूटा दाना भी M .S .P पर खरीद के लिए मान्य होगा। श्री सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आने से पहले अपने आप को किसानों की हितैषी बताती रही है। परन्तु किसानो पर बुरा समय आने पर कभी भी आम आदमी पार्टी ने सरकार में रहते हुए उन्हें सहारा नहीं दिया। पिछले 4 सालो में दो बार भारी बाढ़ के कारन हुए नुकसान की पूरी भरपाई नहीं की गई। किसानो के आंदोलनों को सही बताने वाली आप सरकार अब उन्हें लाठियों से पीट रही है तथा जेलों में बंद कर करके उनके आंदोलनों को शांत करवा रही है। केंद्र सरकार द्वारा जो फसल बीमा योजना शुरू की गई थी उसका भी आम आदमी पार्टी लाभ नहीं उठा रही। जिस से किसानों को नुकसान होने पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा की केंद्र ने किसानो की मांग पूरी करते हुए उन्हें राहत दी है। अब गेंद मान सरकार के पाले में है। उन्होंने मांग की फसल के झाड़ में आई कमी की पूर्ति तथा पूरी तरह बर्बाद फसलों के लिए 100000 रु प्रति एकड़ मुआबजा तुरुंत जारी करे पंजाब सरकार।