Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा — पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक पांडव तालाब, दसूहा में जिला प्रधान संजीव धूत और महासचिव तिलक राज के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में राज्य कन्वीनर जसवीर तलवाड़ा, वित्त सचिव वरिंदर विक्की, प्रिंस पलियाल (गढ़दीवाला) और रजत महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पिछले संघर्ष की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति तय की गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार 18 नवंबर 2022 को जारी पुरानी पेंशन बहाली के अधूरे नोटिफिकेशन को जानबूझकर लंबित रख रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी परेशान हैं, जबकि मुख्यमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं। नेताओं ने यह भी कहा कि एनपीएस (नई पेंशन योजना) के तहत सेवानिवृत्त हो रहे कई कर्मचारी गुजारे के लिए मजदूरी करने को मजबूर हैं, लेकिन पंजाब सरकार इस मुद्दे पर मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री जहां भी पंजाब में जाएंगे, वहां संघर्ष समिति के सदस्य काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघर्ष समिति ने मांग की कि पंजाब सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना बहाल करे, अन्यथा लगभग 2 लाख कर्मचारी और उनके परिवार आगामी चुनावों में सरकार का डटकर विरोध करेंगे। इस अवसर पर जसवीर बोडल, उमेश कुमार, चमन लाल, विपिन कुमार, मनमोहन सिंह, जसविंदर बुल्होवाल, अशोक बुल्होवाल, गुरकिरपाल बोदल और सतपाल कमाही देवी भी उपस्थित थे।