Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नर्सिंग कॉलेज की पहल, गर्मी में संगत के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था



पिता की स्मृति में समाज सेवा, ग्रामीणों ने सराहा प्रयास
जीरकपुर 19 Apr : नजदीकी गांव दयालपुरा स्थित अमर प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था के तहत सराहनीय पहल की गई। कॉलेज प्रबंधन ने गांव के गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए ठंडे पानी का वाटर कूलर भेंट किया। यह सेवा कॉलेज के एमडी मनोज शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय अवतार चंद शर्मा की स्मृति में करवाई। इस मौके पर मनोज शर्मा ने कहा कि उनकी गुरुद्वारा साहिब के प्रति गहरी श्रद्धा है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह वाटर कूलर लगाया गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अपने बुजुर्गों की याद में समाज सेवा करना उनके परिवार की परंपरा रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए मनोज शर्मा का विशेष धन्यवाद किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने भी कॉलेज प्रबंधन के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर पूर्व काउंसलर मनिंदर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रघबीर सिंह, कर्नैल सिंह, जगतार सिंह, सेवक सिंह, मेहर सिंह, अमरीक सिंह और गुरदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में गांववासी और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे।