Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/बलटाणा, 19 अप्रैल : बलटाणा में आज अनुसूचित जाति, श्री गुरु रविदास सभाओं, भगवान वाल्मीकि सभाओं और बुद्धिजीवियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें जीरकपुर नगर काउंसिल के 31 वार्डों में से केवल 3 वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए जाने पर कड़ा विरोध जताया गया। इसके साथ ही इन तीन सीटों में से दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने पर भी समाज ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह वार्डबंदी अनुसूचित जाति समाज के साथ अन्याय है और इससे उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां 30 से 50 प्रतिशत तक पिछड़ी श्रेणी की आबादी है, उन वार्डों को सामान्य श्रेणी में रखकर राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि 31 वार्डों में से कम से कम 10 वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए जाएं, ताकि नगर काउंसिल में उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित हो सके। संगठनों ने निर्णय लिया कि 20 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों को बड़ी संख्या में मांग पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो समाज मजबूर होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। बुद्धिजीवियों ने अपील की कि इस गंभीर मुद्दे का समाधान होने के बाद ही जीरकपुर नगर काउंसिल चुनावों की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस मौके पर जसवंत सिंह नंबरदार, नवजोत सिंह नाभा साहिब, पाल सिंह ढकोली, धर्मिंदर सिंह ढकोली, जसविंदर सिंह मोहाली, रण कुमार महीवाल, सुरेश कुमार कटारिया, लखवीर सिंह बडाला, कर्म सिंह ढकोली, सुपिंदर सिंह भबात, जसवीर सिंह छत्त, प्रकाश सिंह बलटाणा, प्रदीप कुमार सूद, उदय सिंह बलटाणा, राम कुमार हेम विहार, अवतार सिंह दियालपुरा, रणजीत सिंह बलटाणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।