Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
जीरकपुर स्थित गोल्डन स्क्वेयर में सोमवार को योगिता श्री के नए दफ्तर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्री हिंदू तख्त की एक अहम बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता Yogita Shri ने की। कार्यक्रम में श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक Dev Amit Sharma मुख्य रूप से पहुंचे। उनके साथ संत सुखबीर दास, युवा उत्तर भारत प्रमुख निमेष राजपूत, मोहाली अध्यक्ष अंशुल गुप्ता, जीरकपुर अध्यक्ष रोहित गोयल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। देव अमित शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मलीन जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज के अनुयायी, जो उनके निधन के बाद निष्क्रिय हो गए थे, उन्हें दोबारा संगठन से जोड़कर सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन के विस्तार के लिए लगातार नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जीरकपुर में खोले गए इस दफ्तर में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र से संबंधित सेवाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही यह भी कहा कि कुछ लोग ज्योतिष का गलत इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, इसलिए सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। देव अमित शर्मा ने जानकारी दी कि खरड़ स्थित दफ्तर में सप्ताह में दो दिन निशुल्क सेवाएं भी दी जाएंगी, ताकि लोग सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें और भ्रम से बच सकें। इस मौके पर गुरमीत जी, उषा ठाकुर, रीना शर्मा, अनीता, सोनिया चौहान, श्रीमती गुप्ता, अनिल कुमार, अबरीश चौहान, डॉ. सतीश कौशिक, सोनू सेठी, हितेश पावा और अमन गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।