Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14.1 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के निर्देशों तथा एसपी (सिटी) के.एम. प्रियंका, आईपीएस के मार्गदर्शन में की गई। मामले में आईटी पार्क थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज की टीम ने डीएसपी नॉर्थ-ईस्ट विजय सिंह की निगरानी में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार रविवार को एसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और गश्त पर थी। रात करीब 8:40 बजे जब पुलिस टीम एनआईसी पार्क, मनीमाजरा के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा प्लास्टिक पाउच फेंकने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने तुरंत कब्जे में लेकर जांच की। पाउच से 14.1 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी विजय यादव के रूप में बताई। वह ग्रेजुएट है और पेशे से टैक्सी चालक बताया गया है। इस संबंध में थाना आईटी पार्क में एफआईआर नंबर 41 दिनांक 19 अप्रैल 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय यादव के खिलाफ थाना आईटी पार्क और संबंधित न्यायालय रिकॉर्ड में पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की सप्लाई चेन में किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।