Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर-17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने जनगणना 2027 के तहत आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर नागरिकों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। इस दौरान उनके बेटे साहिबजोत सिंह ने भी सहयोग किया। पंछी ने सरकार द्वारा जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व-गणना प्रणाली नागरिकों के लिए सुविधाजनक, समय बचाने वाली और पारदर्शी व्यवस्था है, जिससे लोग अपने घर बैठे आसानी से इस राष्ट्रीय कार्य में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनगणना में सटीकता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही यह प्रक्रिया नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सीधे योगदान देने का अवसर भी देती है। कमलजीत सिंह पंछी ने चंडीगढ़ के व्यापारियों, दुकानदारों और शहरवासियों से अपील की कि वे आगे आकर जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी निभाएं और आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना पूरी करें। उन्होंने कहा कि प्रभावी योजना निर्माण, विकास कार्यों और देश के मजबूत भविष्य के लिए जनगणना में जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।