Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 21 अप्रैल: औद्योगिक क्षेत्र ग्यासपुरा में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ढंडारी के पास बिग बेन साइकिल पार्ट्स निर्माण इकाई में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रोजमर्रा की तरह उत्पादन कार्य चल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे अचानक जनरेटर रूम से धुआं उठता दिखाई दिया, जो देखते ही देखते तेज आग में बदल गया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण जनरेटर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग को फैलने से रोक दिया। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने राहत की सांस ली, जबकि इलाके में स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।