Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चांग बसोहा गुरु घर को पंचायत घर बनाने का फैसला वापस ले सरकार, नहीं तो संघर्ष होगा और तेज: डॉ. करीमपुरी
हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा साहिब श्री गुरु रविदास जी की चरण-छोह प्राप्त पवित्र धरती श्री खुरालगढ़ साहिब के सम्मान और मर्यादा को बहाल रखने के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा चलाई गई मुहिम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब बसपा के लगातार संघर्ष के आगे झुकते हुए पंजाब सरकार ने यहां से शराब के ठेके हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। आज यहां जारी एक बयान में बसपा पंजाब के अध्यक्ष डॉक्टर अवतार सिंह करीमपुरी ने इसे संगतों और पार्टी वर्करों के सिद्क की जीत करार दिया है। संघर्ष का मुख्य विवरण डॉ. करीमपुरी ने बताया कि बसपा द्वारा पिछले छह महीनों से ‘पंजाब संभालो मुहिम’ के तहत निरंतर संघर्ष जारी है। जनतक लामबंदी: पार्टी द्वारा पिंड-पिंड जाकर सभाएं की गईं और ठेके बंद करवाने के लिए मतें पवाए गए। रोष प्रदर्शन: 18 अप्रैल को गढ़शंकर में किए गए विशाल रोष प्रदर्शन के बाद प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे। प्रशासनिक कार्रवाई: बसपा के दबाव के चलते प्रशासन ने डॉक्टर अंबेडकर जी की बेअदबी करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और अब शराब के ठेकों को किस्तों में हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। सरकार को सीधी चेतावनी डॉ. करीमपुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बसपा "किस्तों में ठेके हटाने" के फैसले से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने मांग की कि: श्री खुरालगढ़ साहिब की हद के अंदर सभी शराब के ठेके और नाजायज ब्रांचें तुरंत प्रभाव से पूर्ण रूप से बंद की जाएं। चांग बसोहा गुरु रविदास गुरु घर को पंचायत घर बनाने का पंजाब सरकार का फैसला, जो धार्मिक भावनाओं को सरकारी ताकत से कुचलने वाला फैसला है, सरकार तुरंत वापस ले। गुरु घर की चाबियां तुरंत गुरु रविदास नामलेवा संगतों के हवाले की जाएं। "सरकार की यह नीति गुरु रविदास जी के फलसफे के प्रति नफरत को दर्शाती है। जब तक पूर्ण रूप से ठेके बंद नहीं होते और चांग बसोहा गुरु घर संगतों को वापस नहीं मिलता, बसपा का आंदोलन जारी रहेगा। हम बेगमपुरे के संकल्प को साकार करने के लिए पराधीनता का अंत करके ही दम लेंगे।" — डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी बसपा ने ऐलान किया कि अगर सरकार ने अपनी गलत नीतियां न सुधारीं तो इस मुद्दे को जनता की कचहरी में ले जाया जाएगा और पंजाब सरकार के गुरु-विरोधी चेहरे को नंगा किया जाएगा।