Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
रिपोर्टर: कुलदीप सैनी चंडीगढ़ 21 Apr : मौली जागरण स्थित विकास नगर इलाके में बीती रात कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रात करीब 9:30 बजे मकान नंबर 473 और 472 के बीच कहासुनी के बाद 20-25 अज्ञात युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले पत्थरबाजी की, जिससे पास की किराना दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानदार की पत्नी प्रियंका ने अपने पिता लाल बिहारी (55) और भाइयों राज किशोर (30) व विकास (25) को बुलाया, लेकिन मौके पर पहुंचते ही ‘लाडी’ नामक युवक और उसके साथियों ने लोहे की रॉड, पत्थरों और सीमेंट की सिल्लियों से तीनों पर हमला कर दिया। घायलों को सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाल बिहारी के सिर में गंभीर चोट आई है, राज किशोर की आंख और सिर पर गहरी चोट है, जबकि विकास की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों ने हमलावरों पर नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।