Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मौलीजागरां के विकास नगर में देर रात हिंसा की गंभीर घटना सामने आई। पार्किंग विवाद के दौरान शुरू हुआ झगड़ा उस समय उग्र हो गया, जब बेटी-दामाद को बचाने पहुंचे पिता और उनके दो बेटों पर करीब 20-25 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे मकान नंबर 473 और 472 के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई और कुछ पत्थर पास की किराना दुकान पर जा लगे। दुकान संचालक करण और उनकी पत्नी प्रियंका ने विरोध किया तो आरोप है कि हमलावर दुकान में घुस आए, तोड़फोड़ की और मारपीट शुरू कर दी। दंपती ने किसी तरह अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने मदद के लिए अपने पिता लाल बिहारी (55) को बुलाया, जो अपने बेटों राज किशोर (30) और विकास (25) के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तभी लाडी नामक युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और तीनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थरों, सीमेंट की सिल्ली और लोहे की रॉड से वार किए। हमले में लाल बिहारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया और जबड़ा भी टूट गया। उनके कई दांत टूटने की भी जानकारी है। राज किशोर की आंख और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि विकास के सिर पर गहरी चोट लगी है और कई टांके आए हैं। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान राज किशोर की आंख से खून बह रहा था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावर लाल बिहारी की जेब से करीब ₹60 हजार नकद, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूटकर ले गए। साथ ही दुकान के गल्ले से भी नकदी चोरी करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले को लेकर थाना प्रभारी जसकरण सिंह ने बताया कि घटना पुलिस के संज्ञान में है। तीनों पीड़ितों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।