Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
— बोले, भगवंत मान सरकार की सर्वधर्म समभाव की नीति को मिली मजबूती ज़ीरकपुर 06 Jan : डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने ज़ीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में नव-निर्मित प्राचीन शीतला माता मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने माता रानी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि व विकास की कामना की। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक विधियों, हवन-यज्ञ और मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। स्थानीय लोगों ने विधायक रंधावा का गर्मजोशी से स्वागत किया और मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों का आभार जताया। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सर्वधर्म समभाव की नीति पर पूरी मजबूती से काम कर रही है। सरकार सभी धर्मों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत का समान रूप से सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों के विकास के लिए सरकार द्वारा एक समान नीतियां अपनाई गई हैं, जिससे पंजाब की गंगा-जमनी तहज़ीब और भी सशक्त हो रही है। विधायक रंधावा ने आगे कहा कि मान सरकार ने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़कों और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मोहल्ला क्लीनिकों की शुरुआत से आम लोगों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं सरकारी स्कूलों के अपग्रेडेशन से शिक्षा का स्तर भी बेहतर हुआ है। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की साझा संस्कृति, भाईचारा और आपसी सौहार्द को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी प्रेम व सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। समारोह के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण