Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकुला कालका रेलवे रोड पर ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने के लिए सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 रॉन्ग पार्किंग चालान किए गए। इस दौरान ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के बाहर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने से बचें। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे रोड स्थित अंबेडकर भवन के अंदर नगर परिषद द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है, जिसका सभी को उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा आम नागरिकों को भी जागरूक करते हुए पुलिस ने कहा कि तहसील आने वाले लोग अपने वाहन तहसील परिसर में पार्क करें, एसडीएम कोर्ट आने वाले कोर्ट परिसर की पार्किंग का उपयोग करें और अस्पताल आने वाले लोग अपने वाहन अस्पताल परिसर में ही खड़े करें, ताकि सड़क पर अनावश्यक भीड़ न बढ़े। पुलिस ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी निजी गाड़ियां दुकान के सामने खड़ी न करें और जहां संभव हो, दोपहिया वाहनों का उपयोग करें। साथ ही उन्हें अपने ग्राहकों को भी सड़क पर वाहन खड़ा न करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद सड़क पर वाहन खड़े करने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार ऑनलाइन और मैनुअल चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रेलवे रोड पर एक राइडर और एक चालान अधिकारी की नियमित ड्यूटी भी लगाई गई है, जो पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेंगे। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद कालका को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।