Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर में नगर परिषद की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि खुद तय की गई डेडलाइन बीतने के पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला ढकोली स्थित एक प्ले स्कूल को सील करने का है, जिस पर परिषद ने कई नोटिस जारी किए, लेकिन अमल नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार ढकोली के हिल व्यू (मकान नंबर-5) में बिना मंजूरी एक प्ले स्कूल चलाया जा रहा है। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू की और एक के बाद एक चार नोटिस जारी किए। पहला नोटिस सितंबर 2025 में भेजा गया, जबकि दिसंबर में दो बार पत्र जारी हुए। अंतिम नोटिस में 16 अप्रैल 2026 तक बिल्डिंग खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि तय समय तक परिसर खाली न करने पर बिना किसी अतिरिक्त सूचना के भवन को सील कर दिया जाएगा। बॉक्स: तारीख निकल गई, नहीं पहुंचा दस्ता हैरानी की बात यह है कि 21 अप्रैल तक भी मौके पर कोई टीम कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि कहीं किसी प्रभाव के चलते अधिकारी अपने ही आदेशों को लागू करने से पीछे तो नहीं हट रहे। बॉक्स: क्या कहते हैं लोग? स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नगर परिषद को कार्रवाई नहीं करनी थी, तो बार-बार नोटिस जारी कर लोगों को गुमराह क्यों किया गया। उनका कहना है कि केवल कागजी कार्रवाई से अवैध निर्माण और बिना मंजूरी चल रहे संस्थानों पर रोक नहीं लग सकती। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या परिषद के आदेशों की कोई अहमियत नहीं रह गई है या फिर नियमों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस पूरे मामले ने नगर परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विभाग कब तक कार्रवाई करता है और अपने ही आदेशों को लागू करता है।