Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/22 अप्रैल। लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात नानकसर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वान ने टक्कर मार दी। जिस कारण युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना सिटी की बस स्टैंड चौकी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। एसएसएफ के अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात रेंज ऑफिस लुधियाना से नानकसर ब्रिज के पास झुग्गियों के नजदीक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति खून से लथपथ गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। जांच में उसकी मौत की पुष्टि हुई, मृतक के सिर पर गहरी चोट थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया। ---