Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/22 अप्रैल। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-39 इलाके में चोरों ने शैडोफैक्स कूरियर कंपनी से सवा 2 लाख रुपए की नकदी और लॉकर भी चोरी कर लिया। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरी वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बुधवार सुबह करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश चोर ऑफिस के बाहर पहुंचते हैं। कंपनी के प्रतिनिधि जसजीत सिंह ने बताया कि वे रात 10 बजे ऑफिस लॉक करके गए थे। सुबह जब टीम लीडर अनलोडिंग के लिए पहुंचे, तब चोरी का पता चला। चोरों ने बड़ी चालाकी से शटर का ताला तोड़ा और उसे ऊपर उठाकर अंदर पहुंचे। वीडियो में दोनों संदिग्ध ऑफिस के अंदर घूमते और सीधे उस जगह पहुंचते नजर आ रहे हैं जहां कैश लॉकर रखा था। चोरों ने न तो वहां रखे कीमती पार्सल छुए और न ही किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ लगाया। वे सीधे लॉकर उखाड़कर वहां से फरार हो गए। ---