Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
गुरुओं की चरण छोह प्राप्त गांव को नहीं मिला अनुदान लालडू 06 Jan : शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने पंजाब सरकार पर ऐतिहासिक गांव हमांयुपुर-तसींबली की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है। एनके शर्मा ने यहां शिरोमणि अकाली दल के ब्लाक समिति सदस्य गुरजीत सिंह हमांयुपुर द्वारा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित अखंड पाठ के भोग के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। एनके शर्मा ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा नौवीं तथा दसवीं पातशाही में शीश निवाने के बाद कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गुरुओं के चरणा छोह प्राप्त गुरुद्वारा साहिबानों वाले गांवों को विशेष अनुदान दिया जा रहा है लेकिन सरकार ने हमांयुपुर-तसींबली की अनदेखी की है। यहां सिखों के नौवें तथा दसवें गुरुओं ने अपने चरण डाले हैं। शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार विकास के मामले में जहां भेदभाव कर रही है, वहीं पंजाब में आपसी भाईचारा खत्म किया जा रहा है। मौजूदा सरकार ने लोगों को एक-दूसरे से लड़वाने के अलावा दूसरे कोई काम नहीं किया। आज हालात ये हैं कि लोगों से बोलने की आजादी छीनी जा रही है। ब्लाक समिति सदस्य गुरजीत सिंह ने कहा कि इलाके के लोगों ने इस चुनाव में सच्चाई का साथ दिया है। पंजाब सरकार की धक्केशाही के बावजूद लोगों ने अकाली दल की नीतियों पर मोहर लगाई है। इस अवसर पर अकाली नेता हरकेश सिंह मोहड़ी, मनजीत सिंह मलकपुर, रणजीत सिंह राणा, गुरजीत सिंह, मुख्तयार सिंह, लेखराज शर्मा, परविंद्र सिंह जौला, बृजेश राणा, अजैब सिंह अंटाला समेत कई गणमान्य मौजूद थे।