Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
खरड़/यूटर्न/22 अप्रैल। मोहाली में युवक का शव उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। युवक पिछले 6 साल से युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना की सूचना युवती ने ही पुलिस हेल्पलाइन पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। युवक की पहचान जसप्रीत (40) निवासी खरड़ के रूप में हुई है। वह सेक्टर-125 स्थित सन्नी एन्क्लेव में युवती के साथ रहता था। युवती ने पुलिस को बताया कि वह काम पर गई थी। शाम को जब घर पहुंची तो जसप्रीत जमीन पर खून से सना हुआ मिला। इसके बाद पुलिस के साथ मृतक के भाई गुरदीप सिंह को भी घटना की जानकारी दी गई। फरवरी में हादसे में हुआ था घायल पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जसप्रीत सिंह शराब पीने का आदी था। हाल ही में 5 फरवरी को बलौंगी क्षेत्र में एक बाइक एक्सीडेंट में उसके माथे पर गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उसे पीजीआई में इलाज करवाना पड़ा था। पुलिस के मुताबिक युवक बिस्तर पर सोया हुआ था। नीचे गिरने के दौरान वह सिर के बल गिरा, जिससे पुराना घाव फिर से खुल गया। उसकी आइब्रो के पास चोट का निशान मिला है। ज्यादा खून बहने से मौत हुई है। घटना के समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कभी-कभी डिलीवरी बॉय का काम करता था जिस घर में रहता था, वह उसकी मां के नाम पर है। परिजनों के मुताबिक, जसप्रीत बेरोजगार था। कभी-कभी ब्लिंकिट जैसी डिलीवरी सेवाओं में डिलीवरी बॉय का काम कर लेता था। फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। सिविल अस्पताल खरड़ में तीन डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। फिलहाल, मृतक के परिवार ने मामले में किसी साजिश की आशंका नहीं जताई है। ---