Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/22 अप्रैल। लुधियाना जिला प्रशासन की और से शुक्रवार को शहर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करने का ऐलान किया गया है। जिसके चलते शुक्रवार रात को 15 मिनट के लिए पूरे शहर में ब्लैकआउट रहेगा। जानकारी के अनुसार पीएयू और अगर नगर पीएसपीसीएल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान सहायक आयुक्त पायल गोयल ने निवासियों से सभी प्रकार की लाइटें बंद करके इस ब्लैकआउट अभ्यास का पालन करने की अपील की है। नागरिकों को सूचित करने के लिए धार्मिक स्थलों से सार्वजनिक घोषणाएं की जाएंगी और लगभग शाम 7:55 बजे एक सायरन बजाया जाएगा। सायरन के तुरंत बाद पीएसपीसीएल बिजली सप्लाई बंद कर देगा। यह ड्रिल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक अलार्म के साथ शुरू होगी और इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और एनसीसी सहित कई एजेंसियों के समन्वित प्रयास शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक समय की आपातकालीन स्थिति की तैयारी का अभ्यास करना है। ---