Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सेक्टर-42 बी स्थित कम्युनिटी सेंटर में वार्ड नंबर 24 के निवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने की। इसमें सांसद मनीष तिवारी, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में वार्ड से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही इन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक मुद्दे उठाने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान बूथ लेवल एजेंट्स और बूथ लेवल ऑफिसर्स के कार्यों की समीक्षा भी की गई। पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि वार्ड के सभी बूथों पर बीएलओ नियुक्त किए जाएंगे, जो वोट बनवाने, कटवाने और सुधार से जुड़ी समस्याओं में लोगों की मदद करेंगे। इस पर सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि आगामी दो महीनों तक वोट से संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा। मीटिंग में सेक्टर-36 के निवासियों ने एमसीएम कॉलेज के सामने बढ़ती ट्रैफिक, जाम और झगड़ों की समस्या उठाई। इस पर सांसद ने आश्वासन दिया कि वे डीजीपी से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा, वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई और लोगों से अपील की गई कि वे ऐसी बैठकों में अधिक संख्या में भाग लेकर क्षेत्र के विकास में सहयोग दें।