Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
साउथ सिटी में NIKA 2026 फैशन शो के ऑडिशन सम्पन्न AXA मॉडलिंग एजेंसी ने उभरती प्रतिभाओं को दिया राष्ट्रीय मंच साउथ सिटी स्थित एक स्थानीय होटल में AXA मॉडलिंग एजेंसी की ओर से NIKA 2026 फैशन शो के ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एजेंसी के ऑर्गनाइज़र अभिनव धीर की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑडिशन में बच्चों और बड़ों सहित करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और रैम्प वॉक, कॉन्फिडेंस और प्रेज़ेंटेशन के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया एक अनुभवी जजों की टीम द्वारा की गई, जिसमें मेकअप आर्टिस्ट सुमेधा सूद, मॉडल हिमिका सूद, मॉडल साहिल सोनी, मिस्टर जसप्रीत मलिक और मिस्टर निशांत भारद्वाज शामिल थे। आयोजकों के अनुसार, इस ऑडिशन का मुख्य उद्देश्य उभरती हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं फैशन और मॉडलिंग जगत से जुड़े लोगों ने आयोजन की सराहना की। AXA मॉडलिंग एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि चुने गए प्रतिभागियों को NIKA 2026 फैशन शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा देशभर में दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलेगी।