Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
राज्य में सिविल डिफेंस संबंधी तैयारियों की परख के उद्देश्य से पंजाब में 24 अप्रैल, 2026 को शाम 8 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जाएगी। यह एक्सरसाइज भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में करवाई जा रही है। यह मॉक एक्सरसाइज एक एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ शुरू होगी, जिसके दौरान दो मिनट की अवधि के लिए हाई-लो पिच सायरन बजाए जाएंगे। इस अभ्यास के दौरान संबंधित डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर, सिविल डिफेंस द्वारा चिन्हित विशेष क्षेत्रों में एक सिम्युलेटेड ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इन चिन्हित क्षेत्रों में आम लोगों को ब्लैकआउट अवधि के दौरान सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने के निर्देश होंगे, जबकि ड्रिल के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह कार्यशील रहेंगी। यह एक्सरसाइज एक “ऑल क्लियर” सिग्नल के साथ समाप्त होगी, जिसके तहत हाई-पिच सायरन लगातार दो मिनट तक बजाया जाएगा, जो एक्सरसाइज की औपचारिक समाप्ति को दर्शाएगा। इस मॉक अभ्यास के दौरान विभिन्न आपातकालीन कार्यों जैसे फायर रिस्पांस ऑपरेशन, खोज एवं बचाव कार्य, फर्स्ट-एड और चिकित्सीय सहायता, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालना, साथ ही ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण उपायों के माध्यम से फील्ड समन्वय की जांच की जाएगी। राज्य सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एक नियमित प्रक्रियात्मक अभ्यास है, जो राज्य में सिविल डिफेंस तैयारियों का मूल्यांकन करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।