Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नगर परिषद चुनाव से पहले जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू में मतदाता सूचियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विभिन्न वार्डों में फर्जी वोट जोड़ने और गड़बड़ी करने के आरोप सामने आने से सियासी माहौल गरमा गया है। इस संबंध में जीरकपुर के पूर्व प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने राज्य चुनाव आयोग, पंजाब को ज्ञापन सौंपकर मामले की तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों से पहले जानबूझकर मतदाता सूचियों में फर्जी नाम शामिल किए जा रहे हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। ढिल्लों ने कहा कि यह मामला लोकतंत्र की मूल भावना के साथ खिलवाड़ है और यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने आयोग से मांग की कि सभी वार्डों की मतदाता सूचियों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जिन नामों में गड़बड़ी पाई जाए, उन्हें तुरंत हटाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे। वहीं, इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष देखा जा रहा है और वे निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब इस पूरे मामले में राज्य चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।