Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शहर में नशे के कारोबार पर लगाम कसते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना मलोया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) व क्रिस्टल मेथ (आईस) बरामद की हैं। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई। पुलिस के मुताबिक, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है। पहला मामला: FIR नंबर 62 (21 अप्रैल) के तहत पुलिस टीम ने सेक्टर-39 वेस्ट स्थित जिरी मंडी के पास कच्चे रास्ते पर दबिश देकर अनूप (34), निवासी सेक्टर-56, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 9.80 ग्राम क्रिस्टल मेथ (आईस) बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिससे पूछताछ में बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है। दूसरा मामला: FIR नंबर 64 (22 अप्रैल) में पुलिस ने दादू माजरा श्मशान घाट के पास से विजय कुमार (36), निवासी मोहाली को काबू किया। उसके कब्जे से करीब 5.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन-किन लोगों से जुड़े हैं और ड्रग सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है। चंडीगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।