Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
बुधवार देर रात 12 बजे छत लाइट प्वाइंट पर स्काई यार्ड बार में बिल को लेकर कारिंदों व युवकों में बहस के बाद झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि कारिंदों ने युवकों के सिर पर रांड व लोहे के सरियों से वार कर दिए। हमले में कोमल, रणधीर सिंह व सोनी निवासी वीआईपी रोड जीरकपुर बूरी तरह से घायल हो गए। यहां तक की कोमल का दांत तक तोड़ दिया गया, वहीं रणधरी सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए गए जिसके सिर पर पांच टांके लगे हैं। वहीं सोनी भी हमले में घायल हुआ है जिसकी पीठ पर सरियों से वार किए गए। हमले के बाद घायलों को ढकौली अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वह जेरे ईलाज है। कोमल ने बताया कि वह स्काई यार्ड बार में शराब पीने गए थे। उन्होंने शराब की बोतल के पैसे पहले ही ऑनलाइन कर दिए थे, जिसके बाद कुछ घंटे वहीं बैठकर उन्होंने शराब पी। बाद में जब बिल देने का समय आया तो स्कार्ड यार्ड बार के कारिंदों ने शराब की बोतल के पैसे भी बिल में जोड़ दिए। उन्होंने जब कारिंदों को बताया कि वह शराब की बोतल का बिल पहले ही दे चुके हैं लेकिन वह नहीं माने। इस बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 17 कारिंदों ने लोहे की रॉड व सरियों से उन पर हमला कर दिया। कोमल ने बताया कि अगर वह जान बचाकर मौके से ना भागते तो वह उन्हें जान से मार देते। इस मामले में थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।