Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज रक्षा सेवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित सभी लंबित मामलों की एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री भगत ने जोर देकर कहा कि लंबित मामलों के त्वरित, अधिक कुशल और पूरी पारदर्शिता के साथ निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मामले की स्थिति के बारे में सूची में स्पष्ट और सही ढंग से जानकारी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इस दिशा में सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि विभाग में खाली पदों पर भर्ती और बजट से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुर जवानों के प्रति पूरा सम्मान रखती है।