Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 08 Jan : नगर निगम चंडीगढ़ (एमसीसी) ने शहर में पैदल यात्रियों की सुगम आवाजाही, जन सुरक्षा और व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को सेक्टर-40, सेक्टर-20, गांव कजहेड़ी और मनीमाजरा में व्यापक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। यह अभियान संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता की प्रत्यक्ष निगरानी में नगर निगम की प्रवर्तन शाखा द्वारा चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध अतिक्रमण और बिना अनुमति संचालित हो रहे रेहड़ी-फड़ी वेंडरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 124 लोगों के चालान काटे गए। साथ ही बाजारों के अतिक्रमित गलियारों को खाली कराकर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता बहाल किया गया, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था और स्वच्छता में सुधार हुआ। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि अतिक्रमण पर रोक लगाई जा सके और सार्वजनिक स्थानों में साफ-सफाई, सुगमता और अनुशासन बनाए रखा जा सके। निगम ने नागरिकों और वेंडरों से अपील की है कि वे तय नियमों और मानकों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।