Uturn Time
Breaking
नगर परिषद दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी हरमिलाप नगर फेस-3 में दूषित पानी से हाहाकार रॉन्ग साइड से आए ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर नशा करने के आरोप में युवक काबू, डोप टेस्ट में मोर्फिन पॉजिटिव एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करना होगा डयूटी का निर्वहन:ज्योति बैंदा नशों के खिलाफ व जागरुकता के लिए भाषण मुकाबले आयोजित लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज में “फेयरवेल पार्टी 2026 – ग्लो अप” का आयोजन किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई: SDM मैरिज पैलेसों में फायर सेफ्टी पर सवाल, लोगों में डर और नाराजगी जीरकपुर में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार ढकोली में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका ढकोली पुलिस की कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार, 6 ग्राम हेरोइन बरामद
Logo
Uturn Time
शिमला/यूटर्न/24 अप्रैल। बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल की बेटी प्रीति जिंटा देश में आईपीएल के रोमांच के बीच शिमला पहुंची हैं। प्रीति ने खुद सोशल मीडिया पर पहाड़ी एवं किन्नौर टोपी के साथ अपनी फोटो शेयर की। अब उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पर कैप्शन लिखा कि हिमाचल की अपनी छोटी, लेकिन प्यारी यात्रा के हर पल का मज़ा ले रही हूं, गर्मी और IPL से थोड़े आराम के लिए आई हूं। प्रीति आगे लिखती हैं- उफ़! ये पहाड़ तो सच में बहुत जादुई हैं। बर्फ के दौरान भी भावुक पोस्ट शेयर की थी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा रोहड़ू से संबंध रखती हैं। करीब तीन महीने पहले भी वह अपने बच्चों के साथ यहां आई थीं। उस दौरान उन्होंने बर्फबारी के बीच बिताए खास पलों को साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने बर्फ से एक स्नो गर्ल बनाई, जिसे सुंदर स्नो स्कर्ट से सजाया गया। ---