Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
मोगा/यूटर्न/24 अप्रैल। लुधियाना से बाइक पर ससुराल जा रहे एक दंपति को मोगा के अजीतवाल थाना क्षेत्र में स्पायर पैलेस के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, उनका 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान परमजीत कौर 29 वर्ष, भवजीत सिंह निवासी गुज्जरवाल के रुप में हुई है। गांव चंद पुराना निवासी सरबजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी परमजीत कौर अपने पति भवजीत सिंह और 5 वर्षीय बेटे हरजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर अपने मायके चंद पुराना आ रही थीं। सरबजीत सिंह भी अपने मोटरसाइकिल पर उनके पीछे चल रहे थे। शाम करीब 7-8 बजे जब वे अजीतवाल पुल के पास स्पायर पैलेस के नजदीक पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में परमजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भवजीत सिंह को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंधेरा होने के कारण ट्रक का नंबर नोट नहीं हो सका और चालक मौके से फरार हो गया। ---