Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
सफाई, स्ट्रीट लाइट, ग्रीन बेल्ट, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर उठे मुद्दे, जल्द कार्रवाई का आश्वासन
लुधियाना 24 Apr । Federation of Industrial and Commercial Organization (फीको) के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार के नेतृत्व में उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने Municipal Corporation Ludhiana की नई कमिश्नर Neeru Katyal Gupta से मुलाकात कर उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने फोकल प्वाइंट क्षेत्रों से कूड़ा उठाने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों और लेबर क्वार्टरों का कचरा सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र की स्थिति बेहद गंदी और अस्वास्थ्यकर हो गई है। इससे उद्योगपतियों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। फीको ने फोकल प्वाइंट्स में कचरा प्रबंधन के लिए स्टेटिक कॉम्पेक्टर लगाने की मांग भी रखी। इसके अलावा, लगभग 2200 स्ट्रीट लाइट प्वाइंट होने के बावजूद लाइट्स बंद होने से चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ने की बात कही गई और इन्हें तुरंत चालू करने की मांग की गई। ग्रीन बेल्टों में फैले कचरे को हटाकर उनके सौंदर्यीकरण और उद्योगों को ग्रीन क्षेत्र गोद देने का सुझाव भी दिया गया, जिससे प्रदूषण कम किया जा सके। बैठक में अवैध ट्रक-ट्रेलर पार्किंग और फोकल प्वाइंट्स में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया, जो ट्रैफिक जाम और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। कमिश्नर नीरू कत्याल गुप्ता ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए युद्ध स्तर पर कार्यवाही शुरू की जाएगी। बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।