Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
लुधियाना 19 दिसंबर। वार्ड 61 से कांग्रेस पार्टी की पार्षद परमिंदर कौर इंदी के पति व कांग्रेसी लीडर इंद्रजीत सिंह इंदी पर नगर निगम की हॉर्टिकल्चर ब्रांच के सुपरवाइजर के साथ गाली गलौच करने और मारपीट के आरोप लगे हैं। सुपरवाइजर अजय शर्मा की और से नगर निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। उनका कहना है कि यदि इस मामले में इंदी पर एक्शन न लिया गया तो हॉर्टिकल्चर ब्रांच के सभी मुलाजिम हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि इन आरोपों को इंद्रजीत इंदी द्वारा गलत बताया गया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जेई किरपाल सिंह ने बताया कि सुपरवाइजर अजय शर्मा द्वारा पिछले कुछ दिनों से वार्ड 61 में पेड़ कटिंग का काम कराया जा रहा था। बाद में अजय शर्मा द्वारा मुलाजिमों की ड्यूटी वार्ड 60 में लगा दी। शुक्रवार सुबह इंदरजीत इंदी का एक युवक मौके पर गया और अजय को वहां से लेकर रोजगार्डन के पास आ गया। रास्ते में अजय के साथ गाली गलौच की गई। वहीं इंदी भी वहां पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद जेई किरपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पार्षद पति इंदरजीत इंदी ने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को माया नगर में पेड़ कटिंग का काम होना था, लेकिन सुपरवाइजर ने मुलाजिमों को दूसरे वॉर्ड में भेज दिया। जबकि पहले ही बताया गया था कि माया नगर गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम करवाया जाना है। उन्हें बदनाम कर छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।