Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिला सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. किरण सिंह ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर पंचायत’ का विजन ही ‘विकसित भारत’ की आधारशिला बनेगा। उन्होंने पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर फ्रंट रनर (75-90) और अचीवर (90+) श्रेणियों में बेहतर स्कोर हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों में जिला पानीपत की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में ‘पंचायत उन्नति सूचकांक’ के अंतर्गत पंचायतों के प्रदर्शन में सुधार, महिला नेतृत्व को मजबूत करने और सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके स्वयं के राजस्व स्रोत बढ़ाने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। तकनीकी सशक्तिकरण के तहत पंचायतों को पारदर्शिता और बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए ‘सभासार पोर्टल’ के अनिवार्य उपयोग तथा संरचित बैठक विवरण तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सरकारी योजनाओं के बीच बेहतर तालमेल (कन्वर्जेंस) स्थापित कर विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आरजीएसए स्कीम की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अंजू शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, अधीक्षक सुदेश, वरिष्ठमान आशुलिपिक कृष्ण कुमार, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।