Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
नगर निगम चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां पाई गई खामियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एमसी चंडीगढ़ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। चीफ इंजीनियर ने पार्किंग की कार्यप्रणाली और रखरखाव का जायजा लिया तथा कई कमियों की पहचान की। उन्होंने टूटे हुए रास्तों, दरवाजों, खिड़कियों के शीशों और रोलिंग शटर सहित क्षतिग्रस्त ढांचे की तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही सभी पार्किंग फ्लोर की नियमित और गहन सफाई सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संजय अरोड़ा ने फायर फाइटिंग सिस्टम की व्यापक जांच कर उसे जल्द पूरी तरह चालू करने के आदेश दिए। इसके अलावा पार्किंग परिसर में पानी की पर्याप्त व्यवस्था और सम्प के सुचारु संचालन पर भी जोर दिया। उपयोगकर्ताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए सभी फ्लोर पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, एग्जॉस्ट और वेंटिलेशन सिस्टम को बहाल करने तथा पार्किंग क्षमता और उपयोग के दैनिक रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी जारी किए गए। उन्होंने अवैध रूप से वाहनों की एंट्री पर भी गंभीर चिंता जताई और ऐसे सभी रास्तों की पहचान कर उन्हें बंद करने को कहा। साथ ही प्रवेश और निकास मार्गों का उचित चैनलाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर ने स्पष्ट साइनेज लगाने, पार्किंग की ऊपरी मंजिल पर लैंडस्केपिंग कार्य शुरू करने और ऑटोमैटिक स्लिप जनरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के भी आदेश दिए। इसके अलावा पार्किंग फ्लोर पर पड़े अनुपयोगी और छोड़े गए सामान को तुरंत हटाने तथा एक सप्ताह के भीतर पूरी सफाई और स्पेस ऑप्टिमाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संजय अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और तय समय सीमा में सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।